हल्द्वानी। सर्दियों में बढ़ते कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेल प्रशासन ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की सेवाओं को सीमित करते हुए इसे सप्ताह में तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही जम्मू गरीब रथ और कानपुर रूट की ट्रेनें भी फिलहाल बंद रखी गई हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दो दिसंबर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। वहीं जम्मू के लिए चलने वाली गरीब रथ और कानपुर वाली ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों के फरवरी में दोबारा शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर से ट्रेनों के फेरों में कमी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें संपर्क क्रांति का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है।


काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदला

लखनऊ जंक्शन पर कंकर्स निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण 20 से 22 नवंबर तक प्लेटफॉर्म व्यवस्था बदली गई है।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस पाँच दिसंबर से 22 दिसंबर तक चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार की जगह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचेगी और वहीं से वापसी का संचालन भी किया जाएगा।


बाघ एक्सप्रेस फिर हुई लेट

सिवान मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बाघ एक्सप्रेस को बुधवार को निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना होना पड़ा। हावड़ा जाने वाली यह ट्रेन 9:50 बजे की बजाय 11:20 बजे चली।
इसी तरह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी मंगलवार रात को देरी से पहुंची। ट्रेन पिछले चार दिनों से दिल्ली से वापसी पर लगातार लेट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *