राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके से जुड़े मामले में आतंकी उमर उन नबी के एक और अहम साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनंतनाग जिले के काजीगुंड क्षेत्र निवासी जसीर बिलाल वानी उर्फ ​​दानिश के रूप में हुई है, जो तकनीकी सहायता देने और हमले की योजना में सक्रिय भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, जसीर ने इस खतरनाक हमले से पहले ड्रोन में बदलाव किए और रॉकेट बनाने का प्रयास किया था, जिसमें 15 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर है। एनआईए की टीम ने श्रीनगर में उसे गिरफ्तार किया है।

इसी बीच, लाल किला धमाके के आरोपी आमिर राशिद अली को दिल्ली की अदालत ने 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। आतंकवाद रोधी एजेंसी अंतरराज्यीय ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल की साजिश को उजागर करने के लिए जांच कर रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अदालत में सुनवाई बंद कमरे में हुई।

यह कार्रवाई एनआईए की आतंकवादी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और धमाके में मारे गए लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रयासों को दर्शाती है। दिल्ली ब्लास्ट में NIA का एक्शन जारी, श्रीनगर से आतंकी उमर का एक और साथी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *