– उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विशेष शिक्षा विभाग का इंडक्शन सत्र आयोजित
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा विभाग द्वारा इंडक्शन एवं उद्घाटन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव–नामांकित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह आयोजन दो अलग–अलग सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिनका संचालन डॉ. बबीता खाती ने किया।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी के आगमन से हुई। उनके आगमन के बाद दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कुलपति महोदय का स्वागत विद्यालय शिक्षा निदेशक तथा प्रवेश प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा किया गया।

इसके उपरांत स्कूल ऑफ एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर डिगर सिंह फर्सवान ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी श्री तरुण नेगी ने प्रदान की। प्रवेश एवं परीक्षा से जुड़े दिशा–निर्देश डॉ. सुमित प्रसाद (प्रभारी—प्रवेश प्रकोष्ठ) ने साझा किए।
कुलपति ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा हेतु प्रेरक संदेश दिया। सत्र का समापन श्रीमती रश्मि सक्सेना द्वारा आभार प्रकट करने के साथ हुआ।

इसके बाद आयोजित विभागीय गतिविधि सत्र में विद्यार्थियों को अंकिता सिंह एवं निशा राणा ने विभागीय प्रक्रियाओं, पाठ्यक्रम संरचना और शिक्षण पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
