मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू पर लगाए गंभीर आरोप
हल्द्वानी। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन एवं गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से मंडी सचिव एवं मंडी प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए उनका घेराव किया गया। इस दौरान दोनों संगठनों की ओर से मंडी सचिव को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा व्यापारियों पर हो रहे कथित उत्पीड़न को तत्काल बंद करने की मांग की गई।
आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने मंडी प्रशासन से मंडी हाईयर परचेज की दुकानों की लीज डीड एवं गोदामों के किराये की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब के कारण व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से विपिन गुप्ता ने मंडी प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए, अन्यथा व्यापारी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
व्यापारियों ने कृषि उत्पादन मंडी विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर से भी वार्ता की मांग की, किंतु उनके द्वारा व्यापारियों से वार्ता करने से इनकार कर दिया गया, जिससे व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।

सभी व्यापारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और उनकी सभी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं, तो वे मंडी बंद करने के लिए विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की होगी।
इस प्रदर्शन में संरक्षक देवानंद सिंधी, राजेंद्र फरस्वाण, महामंत्री दीपक पाठक, उपाध्यक्ष चीनू बिंद्रा, अखिल भंडारी, केशव पलड़िया, प्रदीप भंडारी, सोनू गर्ग, विपिन थ्वाल सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
