हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने 14 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन किया, जिसका समापन गुरुवार को किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि पुस्तकालय मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और व्यक्ति के समग्र विकास में इसकी प्रमुख भूमिका रहती है। उन्होंने डिजिटल दौर में भी पुस्तकालयों की उपयोगिता और बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता इग्नू, नई दिल्ली के प्रो. जयदीप शर्मा ने पुस्तकालयों के महत्व और समाज पर उनके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्रो. पी.डी. पंत, विद्याशाखा निदेशक प्रो. अरविंद भट्ट सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।
