भारतीय टेस्ट क्रिकेट इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 2-0 की हार झेलनी पड़ी, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के दिग्गज ओपनर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस गिरावट का सीधा कारण खिलाड़ियों की अधूरी तैयारी और टीम इंडिया के खराब शेड्यूल को बताया है।

गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि विपक्षी टीमें भारतीय परिस्थितियों के मुताबिक खुद को बेहतर तरीके से तैयार करके आईं और वही फर्क मैदान पर साफ नजर आया।

गावस्कर ने अव्यवस्थित शेड्यूल को भी दोषी ठहराया

गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया लगातार फॉर्मेट बदलने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाती है, जिससे टेस्ट मैचों के लिए जरूरी तैयारी नहीं हो पाती।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज की बिल्कुल जरूरत नहीं थी, क्योंकि अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में है। लेकिन प्रसारण और बाज़ार की मजबूरियों के कारण टीम को यह सीरीज खेलनी पड़ी।

उनके मुताबिक भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाजार है, इसलिए हर देश भारत से खेलने के लिए शेड्यूल बनाना चाहता है—पर इसका नुकसान भारतीय टेस्ट टीम को उठाना पड़ रहा है।

अब भारत का ध्यान सफेद गेंद क्रिकेट पर होगा, क्योंकि 2026 में भारत में टी20 विश्व कप आयोजित होना है।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी।

अगली टेस्ट सीरीज भारत अगस्त 2026 में खेलेगा, यानी अब टेस्ट मैचों से डेढ़ साल का अंतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *