देहरादून। प्रदेश की लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने पुष्टि की है कि इनके मानदेय में वृद्धि करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम निर्णय शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा लिया जाएगा।

इसके साथ ही सुपरवाइजर पदों पर लंबित प्रमोशन के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं को राहत दी गई है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी कर्मी कल्याण कोष पहले से सक्रिय है। इसके तहत सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्ताओं को न्यूनतम एक लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। सेवा अवधि के आधार पर इस राशि में हर वर्ष पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *