दिल्ली विस्फोट मामले की तफ्तीश में जुटी दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी उमर की मोबाइल कॉल डिटेल की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात ढाई बजे एक संयुक्त टीम ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में छापेमारी की।

स्पेशल सेल और एलआईयू दिल्ली की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बिलाली मस्जिद के इमाम को पूछताछ के लिए उठाया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें देर रात ही दिल्ली ले जाया गया ताकि विस्तृत पूछताछ की जा सके।

संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती

छापेमारी की जानकारी फैलते ही इलाके में संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए सुबह-सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और हल्द्वानी क्षेत्र के कई थाना प्रभारी अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
अचानक बढ़े सुरक्षा बल को देखकर स्थानीय लोग भी आशंकित नजर आए। मस्जिद और इमाम के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

एसपी सिटी ने कहा, “दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के चलते एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ

10 नवंबर को लाल किले के पास कार में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित किए जाने के बाद एनआईए ने देशभर में अपनी कार्रवाई तेज कर दी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले के अहम आरोपी आमिर राशिद अली को अदालत में पेश कर उसकी रिमांड ली।
एनआईए का कहना है कि आमिर ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया और उसे लॉजिस्टिक सहायता दी। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित था और इसकी कई परतें अब एक-एक कर उजागर हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *