हल्द्वानी। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच के निर्देश दिए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने संतोष व्यक्त किया है। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस अत्यंत संवेदनशील मामले में अंकिता के माता-पिता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को समझते हुए साहसिक और दूरदर्शी निर्णय लिया है।

कल्पना बोरा ने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रदेश की बेटियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच से मामले के सभी पहलुओं पर निष्पक्षता से कार्रवाई होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए धैर्य और विश्वास के साथ न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *