देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026 को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा। सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आहूत होगा।

सरकार ने बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कैबिनेट ने सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को सौंपा था। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने निर्णय लेते हुए कहा कि बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा।

सरकार के इस फैसले को ग्रीष्मकालीन राजधानी की गरिमा और पर्वतीय क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। जल्द ही बजट सत्र की तिथियों की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *