हरिद्वार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah बुधवार देर शाम हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री ने Patanjali Yogpeeth में विश्राम किया। दौरे को लेकर जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे गृह मंत्री पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे Gayatri Teerth Shantikunj पहुंचकर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे। सुबह 11:15 बजे वह बैरागी द्वीप, कनखल में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में शामिल होंगे।
इन सभी कार्यक्रमों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना लागू की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
