देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उपराष्ट्रपति का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और प्रदेश में आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के तहत विभिन्न आधिकारिक बैठकों और आयोजनों में शामिल होने की संभावना है।

उत्तराखंड आगमन पर उपराष्ट्रपति ने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। राज्य सरकार की ओर से उन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *