देहरादून। गोवा के एक प्रसिद्ध नाइट क्लब में रविवार देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इस दुखद हादसे में उत्तराखंड के पाँच युवा कर्मचारियों की जान चली गई। आग लगने के समय ये सभी युवक क्लब के भीतर अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे और तेज़ी से फैली लपटों के कारण बाहर नहीं निकल पाए।

मरने वालों की पहचान जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मनीष सिंह मूल रूप से चंपावत जिले से थे, जबकि जितेंद्र सिंह और सतीश सिंह का संबंध टिहरी गढ़वाल से बताया गया है। बाकी दो युवकों के भी उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों से होने की पुष्टि की गई है।

स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। उत्तराखंड में मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है और राज्य सरकार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आवश्यक सहायता प्रदान करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *