नई दिल्ली में हुए WPL Auction 2025 में भारतीय वर्ल्ड चैंपियन टीम की खिलाड़ियों पर जमकर खर्च हुआ। चैंपियन स्क्वॉड की 16 में से 15 खिलाड़ी या तो टीमों ने रिटेन कीं या फिर ऑक्शन में खरीद लीं। इस बार कुल 13 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनकी कुल कीमत 22.65 करोड़ रुपए रही।
स्मृति मंधाना का ऑक्शन रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। वे पहले सीजन में 3.40 करोड़ की सबसे महंगी खरीद थीं और इस बार RCB ने उन्हें 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया।
दीप्ति शर्मा – 3.20 करोड़ (UP Warriorz)
वनडे वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर यूपी वॉरियर्ज ने 3.20 करोड़ खर्च किए।
उन्होंने ICC टूर्नामेंट में 22 विकेट और 215 रन बनाए थे।
श्री चरणी – 1.30 करोड़ (Delhi Capitals)
लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ में खरीदा। उन्होंने वर्ल्ड कप में 14 विकेट झटके थे।
राधा यादव – 65 लाख (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्पिन ऑलराउंडर राधा यादव को 65 लाख में साइन किया।
उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए थे।
रेणुका सिंह – 60 लाख (Gujarat Giants)
स्विंग गेंदबाज रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
क्रांति गौड़ – 50 लाख (UP Warriorz)
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्ज ने 50 लाख में अपना बनाया।
