हल्द्वानी में देर रात मंदिर के पास गोवंश का कटा सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें जबरन बंद कराया।

स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने हाईवे पर भी नारेबाजी और पथराव किया, जिससे कई लोग हल्की चोटों से घायल हुए।

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि गोवंश का सिर संभवतः किसी कुत्ते द्वारा मौके पर लाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://web.whatsapp.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *